BREAKING देश दुनिया वॉच

लोकसभा में राहुल गांधी के ‘इडियट’ बयान पर मचा बवाल

Share this

नई दिल्ली। लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा चल रही है। सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भाषण दे रहे हैं। राहुल गांधी के भाषण के दौरान लोकसभा में हंगामा मच गया है।

राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन पर कहा, ‘इस देश के भविष्य ने हमारी सड़कों पर जो किया, उसे देखकर मैं बहुत उत्साहित और आश्वस्त महसूस कर रहा हूं। यह गुस्सा, हिंसा या नफरत नहीं थी, बल्कि इस देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ी की गहरी भावना का इजहार था।’

राहुल गांधी ने सदन में ‘इडियट’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर सत्ता पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। इसके साथ ही सदन में हंगामा मच गया।

राहुल गांधी ने ‘इडियट’ शब्द का किया इस्तेमाल

राहुल गांधी ने भाषण के दौरान कहा, ‘तीन तरह के लोग होते हैं.. विद्यार्थी, अंध भक्त और इडियट। जहां ‘अंधभक्त’ को लगता है कि ‘इडियट’ ही भगवान है। आप बताइए स्टूडेंट कौन है और इडियट कौन?’

राहुल गांधी के इडियट शब्द का इस्तेमाल करते ही संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई और कहा कि विपक्ष के नेता गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें। किरेन रिजिजू के बोलने पर राहुल गांधी ने कहा, ‘अध्यक्ष जी, अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ BJP बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाऊंगा। मैं जब भी बोलता हूं, BJP की तरफ से कोई न कोई बोलने लगता है।’

राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर सदन में बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा, ‘गृह मंत्री ने छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल करने की इजाजत दी।’ किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के दावों को खारिज किया। इसके साथ ही किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से माफी मांगने के लिए कहा। सदन में चर्चा के दौरान राहुल गांधी के समर्थन में अखिलेश यादव बोलने आए, लेकिन रिजिजू ने कहा, ‘आप कार्रवाई की मांग कर सकते हैं, लेकिन किसी पर इस तरह आरोप नहीं लगा सकते।’

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *