BREAKING CG NEWS

CG CRIME: 11 जिंदा कछुओं की तस्करी नाकाम! वन विभाग ने बाजार से तस्कर को दबोचा

Share this

CG CRIME: पखांजुर। कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग की टीम ने वन्य जीवों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। वन स्तरीय उड़नदस्ता दल ने ग्राम पीवी-124 के बाजार में दबिश देकर 11 जिंदा कछुओं के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बाजार में कछुओं को बेचते पकड़ाया आरोपी

जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता दल को सूचना मिली थी कि ग्राम पीवी-124 के बाजार में वन्यप्राणियों की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर घेराबंदी की और कछुओं की बिक्री कर रहे आरोपी दीपांकर राय (निवासी ग्राम पीवी-117) को धर दबोचा।

वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

वन विभाग ने आरोपी के कब्जे से 11 नग जिंदा कछुए बरामद किए हैं, जब्त किए गए कछुओं का कुल वजन लगभग 7 किलो 10 ग्राम बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के वन्यजीव तस्करों में हड़कंप मच गया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *