BREAKING CG NEWS

BJP Vs CONGRESS: BJP और Congress आमने-सामने! रायपुर में राजीव भवन घेरने निकले भाजपाई

Share this

BJP Vs CONGRESS: रायपुर। दिल्ली में राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने PM आवास का घेराव किया। इसके विरोध में आज छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने जा रही है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि PM आवास का घेराव कर विपक्ष ने अराजकता फैलाने की कोशिश की। घेराव में शामिल डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी देश में अर्बन नक्सल को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी ने PM आवास के बाहर पहुंचकर राजनीति की।

वहीं, भाजपा के इस घेराव के बाद कांग्रेस नेता भी प्रदर्शन करेंगे। राजीव भवन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुट गए हैं। घेराव को देखते हुए एहतियातन ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि कांग्रेस भवन जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। भाजपा के घेराव कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस ने भी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को शंकर नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने का संदेश जारी किया है। पार्टी ने कहा है कि अंबेडकर चौक पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता वहां से सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *