BREAKING CG NEWS

Mahadev Betting App: फोटो अपनी… नाम क्रिकेटर का! सौरभ चंद्राकर का फर्जी पासपोर्ट वायरल

Share this

Mahadev Betting App: His own photo… but a cricketer’s name! Saurabh Chandrakar’s fake passport goes viral.

Mahadev Betting App: रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ की गिरफ्तारी के बाद अब उसका फर्जी पासपोर्ट वायरल हो रहा है, जिसमें तस्वीर तो सौरभ की है, लेकिन नाम श्रीलंकाई क्रिकेटर अजंता मेंडिस का दर्ज है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसने प्रत्यर्पण से बचने के लिए ये साजिश रची थी।

फर्जी पासपोर्ट से ओमान में की एंट्री

जांच एजेंसियों की माने को सौरभ चंद्राकर ने फर्जी पासपोर्ट के जरीए ओमान में एंट्री की थी। पासपोर्ट संख्या E3387986 पर जारी इस दस्तावेज में उसे 11 मार्च 1998 को जन्मा दक्षिण-पूर्व एशियाई नागरिक दर्शाया गया है।दस्तावेज के अनुसार, यह पासपोर्ट 21 जून 2024 को जारी हुआ और 21 जून 2034 तक वैध बताया गया है। अब एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि इस फर्जी पहचान का उपयोग किस नेटवर्क के जरिए किया गया।

दस्तावेजों में मिली अलग पहचान और जन्मतिथि

जांच में यह भी सामने आया है कि सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगी रवि उप्पल ने पहले वानूआतू की नागरिकता हासिल की थी। उस दस्तावेज में सौरभ की जन्मतिथि 13 जनवरी 1995 दर्ज है, जबकि फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट में जन्मतिथि 11 मार्च 1998 दिखाई गई है। अलग-अलग दस्तावेजों में अलग पहचान और अलग जन्मतिथि मिलने के बाद जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह प्रत्यर्पण और कानूनी कार्रवाई से बचने की सुनियोजित रणनीति थी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *