BREAKING CG NEWS

TRANSFER NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल! DGP ने 10 अफसरों का किया तबादला

Share this

TRANSFER NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार, 7 थाना प्रभारियों (निरीक्षकों) और 3 उप निरीक्षकों सहित कुल 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने जारी किया है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

जारी आदेश के मुताबिक, लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर, सतीश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर, नसीमुद्दीन खान को सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा और अजय कुमार साहू को बलरामपुर-रामानुजगंज से बिलासपुर भेजा गया है।

इसी तरह अमित कुमार बेरिया को दंतेवाड़ा से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के प्रशासन अकादमी एवं विशेष इकाई (अअवि) में पदस्थ किया गया है। प्रेम प्रकाश अवधिया को कांकेर से रायपुर ग्रामीण और सुनील दुबे को बीजापुर से कांकेर स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षकों में गणेश यादव को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सरगुजा, अमित गुप्ता को मुंगेली से सूरजपुर तथा वीणा साहू को रायगढ़ से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *