देश दुनिया वॉच

US-Iran War : समुद्र से बरपा कहर! अमेरिका ने पहली बार Sea Drone से ईरान पर बोला हमला

Share this

US-Iran War :  वॉशिंगटन। अमेरिकी सेना ने ईरान में पनडुब्बी और जहाज के रखरखाव के सेंटर पर हमला किया है। सेंट्रल कमांड ने सोमवार को बताया कि सेना ने रविवार को कई ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए इन ठिकानों पर हमले किए।

सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कल CENTCOM की सेनाओं ने कई वन-वे अटैक ड्रोन का इस्तेमाल करके ईरान में पनडुब्बी और जहाज के रखरखाव की सुविधा पर सफलतापूर्वक हमला किया।”

पुराने रूप में वापस लौटे अमेरिका-ईरान

ये हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब अमेरिका और ईरान अपने पुराने रूप में वापस लौट आए हैं। एक तरफ जहां अमेरिका ईरान के ठिकानों पर हमले कर रहा है तो वहीं ईरान कतर, बहरीन, जॉर्डन और ओमान समेत मिडिल-ईस्ट के आस-पास के देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर रहा है।

अमेरिका ने पहली बार किया समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल

अमेरिका ने ईरान के अहम बंदर अब्बास पोर्ट पर हमला किया। यह पहली बार था जब अमेरिकी सेना ने कॉम्बैट ऑपरेशन में समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल किया था। सेंट्रल कमांड ने कहा, “पिछली रात के हमलों ने ईरान की कमर्शियल शिपिंग पर हमला जारी रखने की क्षमता को कम कर दिया है।”

यह घटना अमेरिकी सेना के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुई है जिसमें उसने कहा था कि सोमवार को उसने दर्जनों ठिकानों पर हमले किए। इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, रडार साइट, मिसाइल और ड्रोन उपकरण तथा छोटी नावें शामिल थीं। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा, “हम होर्मुज स्ट्रेट पर कब्जा कर रहे हैं।”

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *