BREAKING CG NEWS

COVID-19 NEWS: फिर डराने लगा कोरोना! 8 एक्टिव केस और 2 मौतों के बाद हाई अलर्ट

Share this

COVID-19 NEWS: अमरावती। आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 के आठ मामले सामने आए हैं और दो मरीजों की मौत हो चुकी है. नए मामले सामने आने और मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने निगरानी और तैयारी के उपायों को तेज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, कडप्पा के राजमपेट इलाके में एक 52 वर्षीय एक व्यक्ति को बुखार और खांसी की शिकायत हुई। जांच में व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया, जिसकी वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं एक दूसरे मामले में कडप्पा के 43 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान वह कोविड-19 संक्रमित पाया गया और बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

कडप्पा मेडिकल कॉलेज के 25 वर्षीय मेडिकल छात्र का भी वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है और वर्तमान में उनका होम आइसोलेशन के माध्यम से इलाज चल रहा है।

2 मौतों के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आया और जिले में विशेष त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किए। टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 40 लोगों के सैंपल कलेक्ट किए। रिपोर्ट के अनुसार, 18 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि बाकी सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *