BREAKING CG NEWS

वी केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का आयकर विभाग रायपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध वी केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आयकर विभाग सिविल लाइन रायपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त श्री संजीव जी तथा प्रधान आयुक्त श्री मुनिश कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

रायपुर के स्टाफ एवं अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे लोगों ने भी शिविर में पहुंचकर आयोजन का लाभ उठाया एवं अपने स्वास्थ्य का नि:शुल्क परीक्षण करवाया।

वी केयर हॉस्पिटल के एडमिन हेड श्री अमित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि वी केयर हॉस्पिटल एवं आयकर विभाग सिविल लाइन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वी केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विवेक पांडे ने सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह के साथ ही स्वास्थ्य वर्धक टिप्स भी दिए।

शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विवेक पांडे तथा जनरल मेडिसिन एवं डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ अनीस सिद्दीकी ने अपनी सेवाएं दी साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं BMI जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

श्री दुबे ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में वी केयर हॉस्पिटल के स्टाफ ने भी भरपूर सहयोग प्रदान किया।

शिविर में लगभग 200 से 250 लोगों ने हिस्सा लिया एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर को बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला ।

हॉस्पिटल की ओर से यह जानकारी दी गई कि इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे जिससे आम जनता इसका लाभ ले सके।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *