देश दुनिया वॉच

Ram Mandir Donation Case:’मेरा जीवन खुली किताब’… चढ़ावा चोरी विवाद पर चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी

Share this

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय के द्वारा एक्स (X) पर पोस्ट की गई चट्ठी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के बारे में बात की है। इस चिट्ठी में उन्होंने एसआईटी की रिपोर्ट के बारे में भी जिक्र किया है।

चंपतराय ने चिट्ठी में लिखा “पिछले 7 जून 2026 से, श्री रामजन्मभूमि मंदिर परिसर के दानपात्र की गणना के समय की गई चोरी के सम्बन्ध में अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं, व्यक्तिगत मेरे ऊपर कई लोगों ने अनर्गल आरोप लगाए हैं, मैंने मौन धारण कर लिया है, मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को सम्पन्न बैठक में SIT की प्राथमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, यह रिपोर्ट अब सार्वजनिक हो चुकी है।

हालांकि, यह ‘परम गोपनीय’ थी। आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि SIT की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद, फैलाए जा रहे सभी बिन्दुओं पर अपना उत्तर क्रमानुसार दूंगा, सभी सत्य सामने आ जाएगा। मैं संगठन द्वारा अक्टूबर 1991 से अयोध्या में भेजा गया। मेरा प्रचारक जीवन 45 वर्ष है। जहां-जहां मैं रहा, खुली पुस्तक के समान है। सभी को आदर पूर्वक नमन।”

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *