देश दुनिया वॉच

CG Monsoon Session : मानसून सत्र से पहले सियासी मंथन! स्पीकर हाउस पहुंचे CM साय और नेता प्रतिपक्ष महंत

Share this

CG Monsoon Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसससे पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से स्पीकर हाउस पहुंचकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई।

जानकारी के अनुसार, मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों और सदन के सुचारु संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्पीकर हाउस से सीधे मंत्रालय के लिए रवाना हो गए। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी स्पीकर हाउस पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। बैठक के बाद वे स्पीकर हाउस से बाहर निकल गए। इस मुलाकात को सत्र की रणनीति और सदन की कार्यवाही के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *