BIG BREAKING: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों की सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार 13 संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है। सूची में वरिष्ठ नेताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग, राज्य महिला आयोग, राज्य अनुसूचित जाति आयोग, छत्तीसगढ़ मजदूर कल्याण बोर्ड, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल, शाकंभरी बोर्ड, राज्य शिक्षा आयोग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA), छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल, गौ सेवा आयोग और राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग समेत विभिन्न संस्थाओं में नियुक्तियां की गई हैं।



