रायपुर: भारतीय जनता पार्टी, शिक्षा प्रकोष्ठ रायपुर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक कल दिनांक 29 जून 2026 को भाजपा जिला कार्यालय, रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में नव-नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय एवं आत्मीय सम्मान किया गया।
बैठक में प्रदेश संयोजक श्री कांति लाल जैन जी , भा.ज.पा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी, शिक्षा प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी श्री बृजमोहन उपाध्याय जी ,शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक व वर्तमान प्रवक्ता श्री पुष्पेंद्र उपाध्याय जी ,शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री अभिषेक अग्रवाल जी, भा.ज.पा रायपुर जिला उपाध्यक्ष श्री ललित जयसिंह जी , श्री सत्यम दुबा जी, श्री अकबर अली जी , श्री नवीन शर्मा, जिला महामंत्री श्री अमित मेश्री जी एवं जिला कोषाध्यक्ष श्री पन्ना दूबे जी की मंच पर गरिमामई उपस्थिति रही |
बैठक का मुख्य उद्देश्य नवागंतुक सदस्यों को संगठन की नीति-रीति से अवगत कराना तथा राज्य में शिक्षा से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर संगठन को सशक्त बनाना रहा। वरिष्ठ जनों ने अपने उद्बोधन में नवीन टीम को ऊर्जावान बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
*प्रदेश संयोजक श्री कांतिलाल जैन जी ने अपने उद्बोधन में शिक्षा प्रकोष्ठ के कार्यों को आम जनता तक कैसे ले जाए किन किन विषयों को हमारे प्रकोष्ठ के सदस्यों को समझना है और जनहित से जुड़े विषयों को लेकर जाना है और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सामूहिक प्रयास कर छत्तीसगढ़ राज्य को अग्रणी राज्य बनाने पर सन बात रखी |
जिला संयोजक श्री अभिषेक अग्रवाल जी* ने अपने संबोधन में कहा, _”आज हमारी शिक्षा प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ है। हमारा प्रथम लक्ष्य है कि सभी सदस्य एक-दूसरे से परिचित हों और शासन की बनी हुई कार्ययोजना को धरातल पर उतारें। आने वाले समय में हमारे कार्य जमीन पर दिखाई देंगे। हमारा संकल्प है कि कोई भी बच्चा अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। ऐसे वंचित वर्ग तक पहुंचकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना हमारा परम दायित्व है।”_
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षकों एवं प्रबुद्धजनों के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचे।
बैठक का एक महत्वपूर्ण पक्ष यह रहा कि सभी कार्यकर्ताओं को *’सरल एप’* डाउनलोड कराया गया, जिससे वे शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कर सकें।
बैठक में जिले भर से शिक्षा प्रकोष्ठ के अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने एवं शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक कार्य करने का संकल्प लिया |

