BREAKING CG NEWS

लायंस क्लब उत्कर्ष का शपथ ग्रहण: डॉ. आरती पांडे अध्यक्ष और डॉ. रश्मि जितपुरे बनीं सचिव

Share this

बिलासपुर। लायंस क्लब उत्कर्ष (डिस्ट्रिक्ट 3233-C) का शपथ ग्रहण समारोह शहर के एक निजी होटल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और लायनवाद के जनक मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।

मुख्य अतिथि प्रीति पाल बाली ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा से जुड़ने पर व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त होता है। उन्होंने कहा कि मानवता के क्षेत्र में कार्य करने से न केवल दायरा बढ़ता है, बल्कि लोगों की दुआएं भी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

शपथ अधिकारी रीजन चेयरपर्सन लायन शैलेश बाजपेयी ने नई कार्यकारिणी और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जोन चेयरपर्सन डॉ. हर्ष पांडे ने आगामी परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि पूर्व अध्यक्ष शकुंतला जितपुरे ने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विवरण दिया।

नई कार्यकारिणी का गठन

क्लब की नई टीम में अध्यक्ष पद पर डॉ. आरती पांडे और सचिव पद पर डॉ. रश्मि जितपुरे ने कार्यभार संभाला। इनके अलावा कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, सह-सचिव रश्मि गुप्ता एवं रश्मि चौहान, प्रथम उपाध्यक्ष ट्विंकल आडवाणी, द्वितीय उपाध्यक्ष हेमलता ठाकुर, टेमर श्रुति अग्रवाल, टेल ट्विस्टर भारती तिवारी, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर वीना अग्रवाल, एलसीआईएफ को-ऑर्डिनेटर सुधा मरदा और सर्विस चेयरपर्सन के रूप में डॉ. शकुंतला जितपुरे को दायित्व सौंपा गया।

“आयुष्मान” प्रोजेक्ट पर रहेगा जोर

अध्यक्ष डॉ. आरती पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस वर्ष क्लब का मुख्य फोकस स्वास्थ्य जागरूकता पर रहेगा। विशेष रूप से युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के लिए “आयुष्मान” नामक प्रोजेक्ट संचालित किया जाएगा। साथ ही, डिस्ट्रिक्ट की “सरबत दा भला” योजना के तहत भी सेवा कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन सुधा मरदा और ट्विंकल आडवाणी ने किया। ध्वज वंदना कुसुम सोमानी ने प्रस्तुत की, जबकि मुख्य अतिथि का परिचय डॉ. रश्मि गुप्ता ने दिया। अंत में सचिव डॉ. रश्मि जितपुरे ने आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *