BREAKING CG NEWS

बड़ा IPL बेटिंग रैकेट ध्वस्त: मास्टरमाइंड सहित 6 सटोरिये पकड़े, करोड़ों का खेल उजागर

Share this

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 1.15 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में रायपुर और बेमेतरा से मुख्य मास्टरमाइंड एडमिन समेत 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह अलग-अलग ऑनलाइन पैनलों और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आईपीएल मैचों में सट्टा संचालित कर रहा था।

इन पैनलों में चलता था सट्टा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी UNCLEBAT9, UNCLE777, Grand777, PowerExch, WazirExch, Classic7777, GrandExch और God777 जैसे ऑनलाइन पैनलों के जरिए सट्टा चला रहे थे। गिरोह स्थान बदल-बदलकर ऑनलाइन बेटिंग ऑपरेट करता था, ताकि पुलिस की नजर से बच सके।

जब्त किया गया कई सामान

इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 22 मोबाइल फोन और 1 करोड़ 15 लाख रुपये के ऑनलाइन सट्टे का रिकॉर्ड जब्त किया है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 2 करोड़ 46 हजार 400 रुपये बताई गई है।

महासमुंद थाना में पूर्व में दर्ज जुआ एक्ट के मामले की विवेचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। मुख्य एडमिन निशांत नागवानी पैनल ऑपरेट कर आईडी बेचता था, जबकि अन्य आरोपी सट्टे की रकम के वितरण और संचालन में शामिल थे। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *