रायपुर। ब्रहमविद स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित न्यू एरा क्रिकेट लीग अंडर-12 का शानदार शुभारंभ हो चुका है। 20 अप्रैल से शुरू हुई इस टी20 लीग में नन्हें क्रिकेटरों ने पहले ही दिन अपने खेल से सभी को प्रभावित किया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में रियल रायपुर और एलीट क्रिकेट एकेडमी आमने-सामने रहे, जहां दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।
यह लीग 28 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्देश्य छोटे खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच देना और उनके खेल को निखारना है।कोच और चयनकर्ताओं की नजरें भी इस लीग पर टिकी हैं, जिससे कई नए टैलेंट सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

