BREAKING CG NEWS

BusinessGarh द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Investors Connect, एंजेल इन्वेस्टर महावीर प्रताप शर्मा ने दिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन

Share this

रायपुर। स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में BusinessGarh द्वारा एक महत्वपूर्ण Investors Connect का आयोजन किया गया, जिसमें देश के प्रसिद्ध एंजेल इन्वेस्टर एवं वेंचर कैपिटलिस्ट Mahavir Pratap Sharma मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

इस सत्र में BusinessGarh Cohort 1.0 के स्टार्टअप फाउंडर्स को अपने आइडिया और बिज़नेस मॉडल को प्रस्तुत करने का अवसर मिला। फाउंडर्स ने अपने स्टार्टअप्स की पिचिंग की, जिस पर महावीर सर ने गहराई से फीडबैक देते हुए उन्हें निवेश के लिए तैयार होने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान महावीर प्रताप शर्मा ने स्टार्टअप्स को स्केलेबल मॉडल, मार्केट फिट और निवेशकों के दृष्टिकोण को समझने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सही रणनीति, स्पष्ट विजन और निरंतर प्रयास से ही स्टार्टअप्स सफल होते हैं।

इस Investors Connect का मुख्य उद्देश्य फाउंडर्स को वास्तविक निवेशकों के साथ जोड़ना, उन्हें व्यावहारिक ज्ञान देना और उन्हें निवेश के लिए तैयार करना था।

 

इस पहल के माध्यम से BusinessGarh लगातार एक मजबूत और प्रभावी स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में शामिल सभी स्टार्टअप फाउंडर्स ने इस सत्र को बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *