अमेरिका: अमेरिका और Iran के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम (सीजफायर) के ऐलान के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald J. Trump ने ‘विश्व शांति’ को लेकर बड़ा बयान देते हुए संकेत दिया कि अमेरिका इस पूरे क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह दुनिया के लिए “बड़ा दिन” है और अब हालात सुधरने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि ईरान अब शांति चाहता है और बाकी दुनिया भी यही चाहती है।
उन्होंने साफ किया कि Strait of Hormuz में अमेरिका अहम भूमिका निभाएगा ताकि जहाजों की आवाजाही सुचारु बनी रहे। यह जलमार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

दो हफ्ते का ‘डबल सीजफायर’
ट्रंप ने इस युद्धविराम को “डबल साइडेड सीजफायर” बताया, यानी दोनों पक्षों की सहमति से हमले रोके गए हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला Shehbaz Sharif और Asim Munir से बातचीत के बाद लिया गया।
ईरान को पुनर्निर्माण का ऑफर
ट्रंप ने कहा कि ईरान अब अपने पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है और अमेरिका हर तरह की सप्लाई के साथ मदद को तैयार है। उनका दावा है कि इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। वहीं, ईरान की ओर से भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने कहा कि अगर हमले बंद रहते हैं, तो ईरान भी अपनी सैन्य कार्रवाई रोक देगा।
आगे शांति वार्ता की तैयारी
दो हफ्ते का यह सीजफायर आगे बड़े शांति समझौते का रास्ता खोल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Islamabad में एक संभावित शांति सम्मेलन आयोजित हो सकता है, जहां दोनों देश स्थायी समाधान पर चर्चा करेंगे।

