BREAKING CG NEWS

चाय पर चर्चा  — “रहस्यमयी ज़मीन का बादशाह”

Share this

गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक, आजकल एक ही नाम की चर्चा गर्म है। चाय की हर प्याली के साथ उठ रहा है एक सवाल — आखिर वो शख्स कौन है, जो कवर्धा शहर में जमीन का सबसे बड़ा खरीदार बन चुका है?

कहानी बड़ी दिलचस्प है…

न कोई बड़ा कारोबार, न कोई फैक्ट्री, न ही कोई ऐसा धंधा जो करोड़ों उगलता हो। फिर भी साहब रोज़ाना करोड़ों की जमीन खरीद रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे पैसे की नदी बह रही हो, लेकिन उस नदी का स्रोत आज तक किसी को नहीं मिला।

चाय की दुकान पर बैठे बुजुर्ग कहते हैं —

“भाई, बिना आग के धुआं नहीं उठता… कुछ तो गड़बड़ जरूर है।”

युवाओं की टोली में चर्चा और भी मसालेदार हो जाती है —

“कहीं ये काले धन को सफेद करने का खेल तो नहीं? या फिर किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है?”

कुछ लोग इसे राजनीति से जोड़ रहे हैं, तो कुछ प्रशासनिक सांठगांठ की ओर इशारा कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई क्या है, ये अब तक एक पहेली बनी हुई है।

सबसे बड़ा सवाल यही है —

आखिर पैसा आ कहां से रहा है?

क्या यह सिर्फ एक व्यक्ति का खेल है, या इसके पीछे कोई बड़ा गठजोड़ छिपा है?

और अगर सब कुछ साफ-सुथरा है, तो फिर इतनी गोपनीयता क्यों?

कवर्धा की जमीनें दिन-ब-दिन महंगी होती जा रही हैं, आम आदमी के लिए घर बनाना मुश्किल होता जा रहा है… और इसी बीच एक शख्स चुपचाप पूरा खेल अपने नाम करता जा रहा है।

अब देखना ये है कि ये “चाय पर चर्चा” कब “जांच का मुद्दा” बनती है, और क्या कभी इस रहस्य से पर्दा उठेगा… या फिर ये कहानी यूं ही चाय की भाप में उड़ती रहेगी

पत्रकार दीपक तिवारी

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *