CG crime news, Raipur prisoner escape, Chhattisgarh police alert, hospital escape case, life convict escape, Mekahara Raipur
CG Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और जेल प्रशासन दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या के प्रयास के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बंदी साहेब कुमार ताती इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया ।

आरोपी को इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) लाया गया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के लगभग एक घंटे के भीतर ही उसने मौका पाकर दो जेल प्रहरियों को चकमा दिया और फरार हो गया ।
फरार आरोपी साहेब कुमार ताती को विशेष न्यायालय ने 2 जनवरी 2026 को उसे आजीवन कारावास के साथ 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया गया था।
जैसे ही फरारी की सूचना मिली, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है ।

