BREAKING Entertainment पंजाब

Badshah Marriage: दूसरी बार दूल्हा बने मशहूर रैपर Badshah, पंजाबी एक्ट्रेस से गुपचुप रचाई शादी

Share this

Badshah’s Marriage: Famous Rapper Badshah Becomes a Groom for the Second Time; Secretly Ties the Knot with a Punjabi Actress

 

Badshah News : गायक-रैपर Badshah एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। Badshah ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड, पंजाबी एक्ट्रेस व मॉडल ईशा रिखी के साथ गुपचुप तरीके से सात फेरे ले लिए हैं। मंगलवार को ईशा की मां पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है। दोनों ने बेहद करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी रचाई है ।

यह Badshah की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी 2012 में जैस्मिन मसीह से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। साल 2020 में यह कपल अलग हो गया था। साल 2024 में एक पॉडकास्ट में Badshah ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी की भलाई के लिए अलग होने का फैसला किया था, क्योंकि वह रिश्ता अब स्वस्थ नहीं रह गया था। फिलहाल उनकी बेटी लंदन में रहती है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Badshah और ईशा रिखी पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *