CG Crime News: Allegations of Organized Scam in Education Department—Allowances Worth ₹30 Lakhs?
बिलासपुर: युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकित गौरहा ने जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। बिलासपुर प्रदेश के प्रमुख सचिव से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे और स्थापना शाखा के जूनियर ऑडिटर सुनील यादव के खिलाफ लिखित शिकायत की है।


शिकायत में वित्तीय गबन, अनुकंपा नियुक्ति में फर्जीवाड़ा, युक्तियुक्तकरण में नियमों की अनदेखी और प्रशासनिक प्रक्रिया को दरकिनार कर फैसले लेने जैसे कई गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं।
आरोप है की विजय टांडे ने सितंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच विभाग के एक कर्मचारी देवेंद्र कुमार फाल्के को अन्य भत्ता” और “वर्दी धुलाई भत्ता के माध्यम से सीधे लगभग 30 लाख रुपए का भुगतान किया।
अंकित ने कहा की विजय टांडे के खिलाफ पहले से कई मामलों की जांच चल रही है, जिन्हें पद पर रहते हुए प्रभावित किया जा सकता है। इसलिए उन्हें तत्काल निलंबित कर स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की गई है।

