Afeem Farming Case: Police Crackdown on Opium Traffickers; Three More Accused Arrested
Afeem Farming Case: अफीम की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलगांव और कुम्हारी थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में तीन नए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने सिलोदा स्थित राजस्थानी भोजनालय क्षेत्र में पिलवा गांव निवासी सुखराम बिश्नोई को पकड़ा गया। आरोपी की डस्टर गाड़ी की ड्राइवर सीट के नीचे से 670 ग्राम डोडा का चूरा , 18 हजार 540 रुपए नगद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, वाहन के कागजात और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया।
वही कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 ग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मोबाइल कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन की मदद से इस नेटवर्क तक पहुंचा गया है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि अफीम कहां से लाई जा रही थी और किन-किन लोगों तक पहुंचाई जा रही थी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना भी जता रही है। दुर्ग पुलिस जिले में अवैध अफीम खेती, डोडा चूरा की बिक्री और सप्लाई नेटवर्क पर कड़ी नजर रख रही है।

