Crude Oil Crashes: ‘Massive Plunge’ in Crude Oil Prices Following Trump’s Decision! Drops Below $100.
Crude oil Crashes : Iran-America-Israel में चल रहे गंभीर भू-राजनीतिक तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और बुनियादी ढांचे पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को टालने के आदेश के बाद, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इस फैसले के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 15% की गिरावट आई और यह $96 प्रति बैरल तक फिसल गया है।
अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी लगभग 13.5% गिरकर $85.28 प्रति बैरल के स्तर तक आ गया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में “पूर्ण समाधान” को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है, जिसके चलते उन्होंने पांच दिनों के लिए सभी सैन्य हमलों को रोकने के निर्देश दिए हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल बाजार में गिरावट आई है, लेकिन होर्मुज और मध्य पूर्व के हालात आगे भी तेल कीमतों की दिशा तय करेंगे.

