Naxalite News : Major Naxalite Plot Foiled; 3 IEDs Recovered
Naxalite News: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साज़िश को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए सुकमा ज़िले में जगरगुंडा-नरसपुरम मार्ग पर तीन IED लगाए थे जिनका वज़न 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो था।
इलाके में खतरे को देखते हुए तुरंत बम निरोधक दस्ता, डीएसएमडी टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया।
विशेष टीमों की मदद से सभी आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया। इसके बाद सर्चिंग टीम सुरक्षित वापस बटालियन मुख्यालय लौट आई। इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई।
सुरक्षाबलों का कहना है कि इस बरामदगी से क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता के संकेत मिलते हैं। ऐसे में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, तय समयसीमा 31 मार्च तक इलाके को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है

