BREAKING CG NEWS

Iran Drone Attack: दुबई एयरपोर्ट के पास ईरान का ड्रोन अटैक, कोच्चि से दुबई जा रही Emirates फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

Share this

Iran Drone Attack:  नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका और इजरायल अपने हमले ईरान पर जारी रखे हुए हैं तो ईरान भी इजरायल और खाड़ी देशों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है। सोमवार तड़के ईरान ने दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन से अटैक किया।

ईरान द्वारा किए गए दुबई एयरपोर्ट के पास हुए हमले से एक फ्यूल टैंक में आग लग गई। एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से उड़ानों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बीच कोच्चि एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरने के बाद विमान को वापस लौटने का निर्देश दिया गया।

कोच्चि से रवाना हुई थी फ्लाइट

दरअसल, फ्लाइट EK533 आज सुबह 4:30 बजे कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अमीरात की एक फ्लाइट 325 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी, लेकिन दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अचानक बंद होने के कारण उसे वापस लौटने का निर्देश दिया गया।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा, “दुबई में स्थिति की समीक्षा होने तक यात्रियों को विमान में ही रहने की सलाह दी जाती है। यदि एयरपोर्ट का परिचालन फिर से शुरू करता है, तो वापसी सेवा जारी रहेगी।”

ईरान ने किया दुबई एयरपोर्ट के पास अटैक

गौरतलब है कि ईरान ने सोमवार तड़के दबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन से अटैक किया। जिसके कारण एक फ्यूल टैंक में भीषण आग लग गई। हालांकि, आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर उड़ानों को निलंबित करना पड़ा। वहीं, कुछ उड़ानों को दुबई वर्ल्ड सेंट्रल अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *