BJP Breaking: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने लक्ष्मी वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सामाजिक कार्यों का लाभ राज्यसभा में प्रदेश को मिलेगा। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Dev ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पार्टी की विचारधारा को मजबूती से सदन में रखेंगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही प्रत्याशी नामांकन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेंगी।
राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

