देश दुनिया वॉच

CGWATCH सुरेश सिंह बैस को नेपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न उपाधि से सम्मानित किया गया

Share this

CGWATCH सुरेश सिंह बैस को नेपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न उपाधि से सम्मानित किया गया

 


बिलासपुर । न्यायधानी के भाषा, साहित्य, संस्कृति,और समाज सेवा के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नेपाल की क्रियाशील शब्द प्रतिभा बहुद्देशीय फाऊंडेशन द्वारा सुरेश सिंह बैस को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय काव्या स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें संस्था ने उत्कृष्ट कविता के आधार पर न्यायधानी बिलासपुर के साहित्यकार सुरेश सिंह बैस को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान प्रदान किया है। ज्ञात हो नेपाल भारत मैत्री, सामाजिक तथा सांस्कृतिक पर्यटन विकास, हिंदी भाषा साहित्य के प्रचार प्रसार, शिक्षक तथा साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कविता प्रतियोगिता में 2143 रचनाकारों ने सहभागिता की थी, जिसमें श्री बैस की रचना को उत्कृष्ट पाया गया और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सक्रिय सुरेश सिंह बैस साहित्यकार और समाज सेवी हैं। इनकी रचनाएं देश विदेश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं तथा साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अनेक प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। आगामी माह में नेपाल के शहर नेपालगंज में संस्था द्वारा एक समारोह आयोजित किया जाएगा। उक्त समरोह‌ में शामिल होने हेतु श्री बैस को निमंत्रण दिया गया है। सम्मान के लिए श्री बैस को संयुक्त संचालक धनंजय राठौर जनसंपर्क संचालनालय रायपुर ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *