आज जागरूक पैरेंट्स एसोसिएशन द्वारा संचालित पियाली फाउंडेशन कॉलेज फॉर स्पेशल एजुकेशन के द्वारा 2 दिवसीय CRE प्रोग्राम का आयोजन प्रेस क्लब, बैरन बाजार रायपुर में किया गया जिसका विषय managing behaviours in the classroom and home रहा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ संजय अलंग, IAS सेवानिवृत जी के द्वारा सरस्वती पूजन के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें संस्था की अध्यक्ष डॉ मीता मुखर्जी, उपाध्यक्ष जगन्नाथ कॉम्पेला, सचिव राजकिशोर चौधरी उपस्थित रहे। क्यों कि आज शिक्षक दिवस भी हैं, इसी कार्यक्रम में संजय अलंग जी ने संस्था के विशेष शिक्षकों को सम्मानित किया। अपने वक्तव्य में संजय जी , समावेश और सेवाओ का पहुंच तथा समानता के विषय पर महत्वपूर्ण रोशनी प्रदान किए। कार्यक्रम का आज प्रथम दिवस है , जिसमें डॉ दिलीप कुमार लिलहरे, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, AIMS, विशेष बच्चों का समस्या का चिन्हांकन एवं उसके विशेष व्यवहार को पहचानने के बारे में बताए। साथ ही डॉ मीता मुखर्जी जी द्वारा चुनौतीपूर्णक व्यवहार का आकलन के बारे में बताएं। अंत में डॉ सुमन कुमार, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, के द्वारा बच्चों का व्यवहार प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान किया गया और श्रीमती बिंदु चौधरी मेम के द्वारा बच्चों के व्यवहारात्मक आंकलन पर चर्चा की गई।भारतीय पुनर्वास परिषद के तत्वावधान में शुरू की गई इस प्रशिक्षण में 50 विशेष शिक्षक, स्थानीय के साथ कुछ दूसरे राज्यों से भी पधारे, इससे लाभान्वित हुए हे।
पियाली फाउंडेशन ने विशेष शिक्षकों के लिए आयोजित किया दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

