प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

कैबिनेट विस्तार इसी महीने ! चार मंत्री ले सकते हैं शपथ, 13 से 15 जून के बीच हो सकता है शपथ

Share this

रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट के विस्तार की अटकलेंं एक बार फिर तेज है। सब कुछ ठीक रहा, तो इसी महीने कैबिनेट विस्तार हो सकता है। खबरें मिल रही है कि हरियाणा पैटर्न पर ही छत्तीसगढ़ में कैबिनेट का विस्तार होगा, यानी कैबिनेट में 12 की जगह 13 मंत्री होंगे। लेकिन, सूत्र चार मंत्रियों के शपथ ग्रहण का दावा कर रहे हैं। अगर चार मंत्री शपथ लेते हैं, तो जाहिर है मौजूदा मंत्रिमंडल में से किसी एक को ड्राप करना होगा? लेकिन मंत्रिमंडल से बाहर होने वाला चेहरा कौन होगा? इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

15 जून तक हो सकता है शपथ

जानकारी के मुताबिक 15 जून तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो जायेगा। 13 से 15 जून के बीच शपथ ग्रहण की तारीख हो सकती है। 13 जून को राज्यपाल वापस रायपुर लौटेंगे। उसके बाद शपथ ग्रहण राजभवन में हो सकता है। अगर संभावित मंत्रियों की बात करें तो अमर अग्रवाल को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी तय है।

चार मंत्री ले सकते हैं शपथ

इसके अलावे बस्तर को मजबूत करने के लिए लता उसेंडी को मंत्रिमंडल में जगह दिया जा सकता है। अभी लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष है। लता उसेंडी पहले भी मंत्री पद की दावेदारों में रही थी, लेकिन सरकार गठन की फाइनल लिस्ट में लता उसेंडी का नाम नहीं था। दुर्ग संभाग से गजेंद्र यादव का नाम इस बार भी मंत्री की लिस्ट में देखा जा रहा है। गजेंद्र यादव पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर आये हैं। वहीं उत्कल समाज के प्रतिनिधि के तौर पर रायपुर संभाग से पुरंदर मिश्रा को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

किसे किया जायेगा ड्राप?

लेकिन अगर चार मंत्रियों का शपथ हुआ, तो फिर किस एक मंत्री को ड्राप किया जायेगा? इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह से साफ तो नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि सरगुजा से किसी मंत्री को ड्राप किया जा सकता है। सरगुजा से एक मंत्री घटाकर, बस्तर में प्रतिनिधित्व बढ़ाया जायेगा। फिलहाल अटकलें तेज है, लेकिन दावा यही किया जा रहा है कि इस बार मंत्रियों का शपथ जून महीने में ही हो जायेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *