भाजपा स्थापना दिवस की श्रृंखला मे मैनपुर मे सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन
पुलस्त शर्मा मैनपुर – भाजपा स्थापना दिवस की श्रृंखला में भाजपा मंडल मैनपुर द्वारा आज रविवार को सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर मायाल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान सक्रिय सदस्यता सम्मेलन के बारे मे विस्तार से बताते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर ने कहा कि पार्टी की चुनाव में सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं का संघर्ष संगठन द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्त्ता जो पार्टी की विचार धारा में विश्वास रखता है वो किसी भी पद पर जा सकता है भाजपा ने परिवार वाद ओर पूंजीवाद की राजनीती को खत्म कर दिया है जो राष्ट्र वादी विचार रखता है जो अपने परिवार से पहले राष्ट्र के हित में काम करता है वो सबसे ऊपर है। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी पूर्ण निष्ठा के साथ देश के हित में कई कठिन निर्णय लिए और देश की जनता के लिए कई योजन चलायी गई है। देश की इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है जैसे रेलवे वेंदे भारत, हाईवे का निर्माण, मेक इन इंडिया प्रोग्राम द्वारा देश के युवा को एक नई रहा दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा किया इस दौरान सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल संयोजक दुलार सिन्हा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरोत्तम साहू, कार्यक्रम के मंडल सहसंयोजक घनश्याम मरकाम, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामदास वैष्णव, बिसेसर सिक्का, किशोर यदु, बाबूलाल साहू, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री तुलसी राठौर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश दुबे, महेंद्र सोनी, मोहित द्विवेदी, राम जी साहू, श्रवण कुमार, पुलस्त शर्मा, निमेष सिन्हा, प्रदीप शर्मा, गोविंद नायक, तिजू सिन्हा, हेमलाल यादव, चेनूराम नागेश, नरेश कुमार सोनवानी, लखन गिरी गोस्वामी, मनोज मिश्रा, सुधीर ठाकुर, जनक यादव, कोमल सोनवानी, कृष्ण कुमार नेताम, संजय कुमार देवांशी, नैन सिंह नेताम, रोहित कुमार नायक, रोहित ध्रुव, पंडित नंदकिशोर चौब,े ईश्वर सिंह, डाकेश्वर नेगी, हरीश कुमार, उपेंद्र साहू, मनोज निर्मलकर, बृजलाल नागवंशी सहित भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप ने किया एवं आभार प्रकट वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर यदु ने किया।