पॉलिटिकल वॉच

बिलासपुर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्यता अभियान में जुटा हुआ है जिले के विभिन्न मंडलों में पहुंच कर अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्यता अभियान बना रहे हैं

Share this

बिलासपुर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्यता अभियान में जुटा हुआ है जिले के विभिन्न मंडलों में पहुंच कर अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्यता अभियान बना रहे हैं

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर,, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी के द्वारा सभी जिलों के साथ सभी मंडलों में भी दस्तक दी जा रही है इसी कड़ी में आज जिला प्रभारी सदस्यता अभियान बिलासपुर मौलाना यूसुफ रजा बरकाती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिकंदर खान, हफीज खान, जुबैर अहमद इत्यादि पदाधिकारी ने लूथरा शरीफ में जाकर लूथरा मंडल में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा के सदस्यता दिलाई वहीं आज रतनपुर मंडल में भी अल्पसंख्यक मोर्चा से जिला सदस्यता अभियान प्रभारी मौलाना युसूफ रजा बरकाती प्रदेश कार्य समिति सदस्य सिकंदर खान के साथ रतनपुर मंडल पहुंचे जहां पर उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा रतनपुर के मंडल अध्यक्ष बरकत अली (अन्नू भाई) के साथ मिलकर रतनपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारी के साथ रतनपुर में भी सदस्यता अभियान चलाया जहां पर घर-घर जाकर सदस्य जोड़ने का काम किया गया इस दौरान युसूफ राजा बरकती ने कहा कि 15 तारीख तक यह अभियान चलाया जाना है जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा भी अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है और बूथों में गली गली मोहल्ले में जा जा कर सभी वर्ग के लोगों को जोड़कर, सभी के घरों में दस्तक देते हुए घरों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला रहे है उन्होंने कहा कि रतनपुर मंडल हमेशा से एक जागरूक और अच्छा मंडल के रूप में कार्य किया है और मुझे उम्मीद है कि इस मंडल से हमारी सदस्यता अभियान के भी अच्छे रिजल्ट आएंगे उन्होंने सभी पदाधिकारी और लोगों को सदस्यता अभियान में जुड़ने की अपील की है इस दौरान बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *