रायपुर वॉच

लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक की 30 वीं वार्षिक आमसभा आयोजित की गई

Share this

लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्या. रायपुर की 30 वीं वार्षिक आमसभा मिलेनियम प्लाजा काम्पलेक्स जी.ई. रोड रायपुर स्थित बैंक परिसर में आयोजित की गई।

रायपुर :- बैंक अध्यक्ष सत्यबाला अग्रवाल ने वर्ष 1994 में बड़े संघर्ष एवं अथक परिश्रम से कुछ महिलाओं को साथ लेकर 15 लाख रु. की अल्प पूंजी के साथ छत्तीसगढ़ राज्य की इस प्रथम महिला नागरिक सहकारी बैंक की स्थापना की, जो आज बढ़ते हुए लगभग 16,000 सदस्यों तक पहुँच गई है। बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति बैंक अध्यक्ष सत्यबाला अग्रवाल के अथक प्रयासों से ही संभव हो सकी है। उस समय जब महिलाओं का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल होता था ऐसे समय में सत्यबाला अग्रवाल ने कुछ महिलाओं को साथ लेकर गली, मोहल्ला व घर-घर जाकर लोगो से संपर्क कर लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक की स्थापना के अपने संकल्प को पूरा किया। बैंकिग के क्षेत्र में महिलाओं को सीधे सम्बद्ध कर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में सत्यबाला अग्रवाल की अग्रणी भुमिका रही है। इन सब उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए सत्यबाला अग्रवाल को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर

अनेक पुरस्कारों एवं सम्मानो से समय-समय पर पुरस्कृत किया जाता रहा है।

उक्त कार्यक्रम का उ‌द्घाटन बैंक अध्यक्ष सत्यबाला अग्रवाल जी व संचालक मंडल के सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया जिसके पश्चात् सहकारितागीत का गायन स्वाति अमिन, स्थाति शर्मा, प्रीति श्रीवास एवं कु. जया निषाद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैंक अध्यक्ष सत्यबाला अग्रवाल  ने कार्यक्रम के उद्बोधन में सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं अपनी यात्रा की इस कड़ी में 30 वर्ष पूर्व की अपनी स्मृतियों का उल्लेख करते हुए विभिन्न कठिनाईयों के बावजूद अपनी कभी न हार मानने की प्रेरणा व छत्तीसगढ़ के प्रथम महिलाओं द्वारा संचालित बैंक की स्थापना की चुनौतियों को विशेष रूप से याद करते हुए जीवन की सफलता का मूलमंत्र दिया कि केवल स्वप्न देखने से कार्य सफल नहीं होते उनके लिए अनवरत् प्रयास करना आवश्यक होता है। श्रीमती सत्यबाला अग्रवाल जी ने बैंक के संचालक मंडल के सदस्यों, सीईओ एवं कर्मचारियों द्वारा कंधे से कंधा मिलाकर बैंक की उन्नति में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। सत्यबाला अग्रवाल ने बैंक सदस्यों को इस वर्ष 9 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *