मैनपुर

भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान मे तेजी लाने मैनपुर में विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हर बूथ में हमें भाजपा के 200 सदस्य बनना है – जगन्नाथ पाणीग्रही

Share this

भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान मे तेजी लाने मैनपुर में विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
हर बूथ में हमें भाजपा के 200 सदस्य बनना है – जगन्नाथ पाणीग्रही

मैनपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर आज शुक्रवार को मैनपुर के सामुदायिक भवन प्रांगण मे विधानसभा स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, भाजपा रायपुर संभाग सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं भाजपा गरियाबंद जिला सहप्रभारी किशोर महानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व संसदीय सचिव एवं बिंद्रानवागढ़ के पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक योगेश शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संभाग के प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्रही ने कहा कि हमे सदस्यता अभियान को गति देते हुए भाजपा परिवार का विस्तार करना है सदस्यता अभियान का लक्ष्य भाजपा परिवार का विस्तार करना है हर बूथ में हमें 200 सदस्य बनना है सभी मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र के प्रभारी बूथों के कार्यकर्ता इस काम में लगकर अपने लक्ष्य तक पहुंचे। जिला प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि जहां पर नेटवर्क नहीं है वहां ऑफलाइन सदस्यता बुक से सदस्य बनना है साथ ही आगामी नगरी निकाय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए हमें घर-घर संपर्क करना है हर घर तक जाकर हमें सदस्यता अभियान के साथ अपने प्रदेश एवं केंद्र की सरकार की उपलब्धियां को भी बताना है। जिला संयोजक योगेश शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री से कहा कि इस काम में गंभीरता से लग जाए एवं संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्य के लिए पूरी मेहनत करें इस कार्यशाला में बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा सभी ने सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुंज बिहारी बेहरा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, गुरुनारायण तिवारी, लुद्राश साहू, सीताराम यादव, नरोत्तम साहू सदस्यता अभियान के सभी मंडल प्रभारी संयोजक एवं सदस्य गण मंडल महामंत्री दिलीप साहू, तान सिंह मांझी, संजय दुबे ,मनीष सिन्हा, रामदास वैष्णव, राजेंद्र तिवारी, नंदिनी नेताम, सरिता ठाकुर, योगनिता मांझी, जितेंद्र मांझी, घनश्याम मरकाम, विजय बहादुर परिहार, रूपेश साहू, महेश कश्यप, मोहित द्विवेदी, जगमोहन पटेल, राकेश दुबे, मनोज निर्मलकर, मनोज मिश्रा, डाकेश नेगी, निर्भय सिंह ठाकुर, लंबोदर साहू बिसेसर सिक्का, संतोष यादव, बॉबी सचदेव, दाऊ लाल, रामजी साहू, पुलस्त शर्मा सहित बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा ने किया एवं आभार प्रदर्शन सदस्यता अभियान के जिला संयोजक योगेश शर्मा जी ने किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *