
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया 57 सिविल जजों का ट्रांसफर आदेश
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 57 सिविल जजों का तबादला आदेश जारी किया गया हैं। आदेश अनुसार जूनियर लेवल के सिविल जजों को प्रमोट कर नई पदस्थापना दी गई है और 6 सिविल जजों (जूनियर लेवल) को विधिक सेवा प्राधिकरण में पदस्थ किया गया है।हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने चीफ जस्टिस के निर्देश पर जूनियर डिवीजन के सिविल जजों का तबादला आदेश जारी किया है। बलरामपुर जिले में पदस्थ एडिशनल जज विनय कुमार साहू को महासमुंद जिले के सराईपाली में, विकास खांडे को जांजगीर-चांपा से रायपुर, अरिंदम नेरल को कांकेर से अंबिकापुर, हेमंत राज धुर्वे को बालोद से कोरबा जिले के करतला भेजा गया है।जूनियर डिवीजन के सिविल जज अमृता दिनेश मिश्रा को बैकुंठपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, कंचनलता अचला को विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली, लोकेश पटले छत्तीसगढ़ स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी के प्रशासनिक अधिकारी, कामिनी जायसवाल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर में अवर सचिव, नम्रता नोरगे को राज्य मानव अधिकार आयोग रायपुर में विधिक अधिकारी और प्रशांत कुमार भास्कर छत्तीसगढ़ शासन के विधि विभाग में उप सचिव बनाया गया है।दो सिविल जज बरखारानी वर्मा का ट्रांसफर करतला से अंबिकापुर और पंकज दीक्षित को भिलाई से कोरबा जिले के कटघोरा कर दिया है। इस आदेश के अंतर्गत नियुक्त जूनियर लेवल के 44 सिविल जजों को सीनियर डिवीजन में पदोन्नत कर नई पदस्थापन दी गयी हैं।

