जगदलपुर।

मुंबई साइबर सेल की टीम ने महादेव सट्टा ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया

Share this

मुंबई साइबर सेल की टीम ने महादेव सट्टा ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया

जगदलपुर। मिली जानकारी के अनुसार साहिल खान पर बेटिंग ऐप प्रमोट करने के साथ ही बेटिंग साइट चलाने का आरोप है। मुंबई पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था। जिसके बाद SIT ने साहिल से पूछताछ की थी। शनिवार को साहिल खान को जगदलपुर मुंबई साइबर सेल ने गिरफ्तार किया हैं। यहां से उसे मुंबई ले जाया जाया गया है बताया जा रहा है कि कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदलते हुए महाराष्ट्र से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। यह भी बात सामने आ रही है कि साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है। मुंबई साइबर सेल की SIT कुछ वित्तीय और रियल एस्टेट कंपनियों और महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच अवैध लेनदेन की जांच कर रही है।पुलिस की ओर से दर्ज FIR के अनुसार घोटाला लगभग 15 हजार करोड़ रुपए का है।मामले में साहिल खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *