पॉलिटिकल वॉच

डबल इंजन ने देश को कर्ज में डुबोया,देश के प्रत्येक व्यक्ति पर सवा लाख से ऊपर का भार— शैलेश

Share this

डबल इंजन ने देश को कर्ज में डुबोया,देश के प्रत्येक व्यक्ति पर सवा लाख से ऊपर का भार— शैलेश

बिलासपुर।आम तौर पर सरकारे कर्ज लेती है लेकिन छत्तीसगढ़ में पिछले साठ दिनों की विष्णु सरकार बिना काम किये प्रदेश को तेरह हज़ार करोड़ के अधिक कर्ज में डूबा दिया है पिछली कांग्रेस की सरकार ने प्रत्येक साल दस हज़ार करोड़ कर्ज लिया था और छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार ने सिर्फ़ दो माह में इतना कर्ज ले लिया है इससे साफ़ ज़ाहिर है कि विष्णु सरकार का वित्तीय प्रबंधन सही नहीं है और जनता से जो झूठे वादे किए है वो पूरे नहीं होने वाले है।कांग्रेस सरकार पर जो आरोप लगाते थे वो सब चाल थी बीजेपी की,ये साबित होता है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय और जीएसडीपी इतना नहीं है कि इतना जल्दी इतना बड़ा कर्ज लिया जाय।प्रधान मंत्री,मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भी शो बाज़ी का शिकार हो गये है और देश को भ्रमित कर रहे है।

डबल इंजन की सरकार तेज़ी से देश को कर्ज में डूबा रही है 2014 में देश के ऊपर कर्ज 55 लाख करोड़ था जो कि मोदी की ग़लत नीतियों से केवल दस साल में लगभग 170 लाख करोड़ हो गया है, यह मज़ाक़ नहीं है सच्चाई है देश के प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर सवा लाख से अपर का कर्ज हो गया है मोदी जी की शो बाज़ी में और अंतर राष्ट्रीय बाज़ार में रुपया गिरता जा रहा है। रुपया वेंटिलेटर का आरोप लगाने वाले मोदी जी ने रुपये को दफन कर दिया है और उफ़ तक नहीं है शो बाज़ी के चक्कर में। मोदी सरकार एफ़ आर बी एम एक्ट के नियमों का उल्लंघन कर रही है। जो देश के लिए ख़तरा है।

देश और प्रदेश का वित्तीय प्रबंधन ख़राब होने से सेवा,सामाजिक,व्यावसायिक, किसान,युवा,महिला,उद्योग,व्यापार पर असर पड़ रहा है और देश में निजीकरण इसलिए होता जा रहा है जिसका अन्दाज़ अभी नहीं लगाया जा रहा है। देश और प्रदेश की जनता से झूठा वादा करके सत्ता में धर्म की आड़ में केवल खेल हो रहा है कुछ चंद उद्योगपति को मुनाफ़ा हो रहा है और बाक़ी देश की जनता कर्ज में डूबती जा रही है क्या यही है डबल इंजन की सरकार का दम ??

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *