देश दुनिया वॉच

दर्दनाक हादसा: 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों को वापस छोड़ने जा रहा प्लेन हुआ क्रैश, पायलट समेत सभी यात्रियों की मौत

Share this

Plane Crash: रूस और यूक्रेन के बीच दो सालों के अधिक वक्त से युद्ध जारी है। वहीं इसी बीच 65 युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी विमान बेलगोरोड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह विमान आग की चपेट में आ गया है। आईएल 76 विमान पायलट ने अपना नियंत्रण खो दिया और एक आवासीय क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूसी गवर्नर का कहना है कि यूक्रेन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार सभी लोग मारे गए।

रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया हैं कि विमान में 65 कैद किए गए यूक्रेनी सैन्यकर्मी थे। इन्हें एक्सचेंज के लिए बेलग्रूड क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। उनके साथ छह क्रू मेंबर तथा तीन एस्कॉर्ट भी विमान में मौजूद थे।

65 यूक्रेनी कैदियों के बदले रूसी कैदी होने वाले थे रिहा

प्रिजनर एक्सचेंज पर रूस यूक्रेन ने समझौता किया था। रूस और यूक्रेन में कुछ महीने पहले यह समझौता हुआ था कि जंग के बावजूद वो प्रिजनर एक्सचेंज यानी कैदियों की अदला बदली करते रहेंगे। इस प्लेन में भी यही कैदी थे, जिनके बदले रूसी कैदियों को रिहा किया जाना था। पिछले दिनों इसी इलाके में एक मिसाइल हमले में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *