बिलासपुर वॉच

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने मनाया मानवाधिकार दिवस

Share this

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने मनाया मानवाधिकार दिवस

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के स्थानीय जिला शाखा द्वारा 10 दिसंबर को‌ वैश्विक मानवाधिकार दिवस के अवसर पर श्रमदान व स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चों को टाफी वितरण किया गया।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह बैस ने इस अवसर पर बताया कि संगठन के जिला शाखा के सदस्यों ने सर्वप्रथम तोरवा स्थित छठ घाट पहुंचकर वहां पर फैली गंदगी को साफ कर श्रमदान कार्यक्रम संपन्न किया गया। इसके पश्चात आसपास के स्लम बस्ती में जाकर बच्चों के बीच टाफी, चाकलेट का वितरण किया गया। इस दौरान इन बच्चों को शिक्षा व पढ़ाई की अनिवार्यता समझा कर उन्हें पढ़ने और शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों के पालकों को भी बच्चों की पढ़ाई के प्रति गंभीरतापूर्वक विचार कर कार्य करने की सलाह दी गई। अगर बच्चे अच्छे से पढ़ लिख लेंगे तभी तो उनका भविष्य उज्जवल रहेगा, यह समझाईश दी गई।

समस्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह बैस, जिला उपाध्यक्ष प्रभात गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य अमृत पापुला,शेषलाल जलतारे‌ एवं विजय वैष्णव ने अपना सराहनीय योगदान दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *