रायपुर वॉच

चुनाव प्रचार का अंतिम दिन आज, प्रदेश में अमित शाह और राहुल गांधी करेंगे धुआंधार चुनाव प्रचार…

Share this

रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। छत्तीसगढ़ दो चरणों में मतदान होना है जिसमें पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों मतदान ख़त्म हो चूका है। दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। दूसरे चरण में प्रदेश की कई हाई प्रोफाइल सीटें भी शामिल है, इन सीटों पर भी 17 नवंबर को मतदान होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। आज दोपहर 12 बजे बेमेतरा के साजा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जांजगीर चांपा विधानसभा में आमसभा अमित शाह लेंगे। लगभग 3.30 बजे कोरबा में अमित शाह आमसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के लिए आज प्रचार प्रसार 5 बजे थम जाएगा. प्रचार करने का अंतिम दिन राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का ताता लगा रहने वाला है. इसी बीच कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी बेमेतरा और बलौदा बाजार में चुनावी सभा लेंगे। राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे बेमेतरा के BTI मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.50 बजे बलौदाबाजार स्टेडियम ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *