बिलासपुर

करोना चौक में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्व.कमल किशोर अग्रवाल की स्मृति में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मलखभ मटकी फोड़ का भव्य आयोजन किया.

Share this

करोना चौक में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्व.कमल किशोर अग्रवाल की स्मृति में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मलखभ मटकी फोड़ का भव्य आयोजन किया.

कमलेश लवहात्रे ब्यूरो चीफ

बिलासपुर।कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल  के द्वारा पूजा अर्चना कर शुरुआत की गई, करोना चौक में निरंतर 40 वर्षो से जारी मलखंब मटकी फोड़ प्रतियोगिता के अतिथियों में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने ग्रीस लगे मलखंभ में भगवान श्री कृष्ण जी की चित्र में माल्यार्पण कर विधिवत पूजा अर्चना कर खंबे में लगी मटकी को फोड़ कर शुरुवात की..

स्वागत पश्चात अमर अग्रवाल ने कहा कि..

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस तरह के सफल आयोजन से सामाजिक एकता और एक नया संबल प्राप्त होता है,

कार्यक्रम का समापन में शहर के लोकप्रिय विधायक  शैलेश पांडे ,अनिल टाह,विजय केसरवानी , जवाहर सराफ, एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल, महेश दुबे (टाटा महाराज) के हाथों से हुआ

शैलेश पांडे ने अपने उद्बोधन कहा सांस्कृतिय आयोजन होने से आनंद की अनुभूति होती है.. पूरे कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रतिभागियों का हौसला अफजाई करते रहे मटकी फूटने के बाद कस्तूरबा नगर निवासी आर्यन प्रतीक अंश यादव तीनों प्रतियोगियों को रनिंग शील्ड एवं इनाम ₹15000 नगद सदर बाजार व्यापारियों की तरफ से विभिन्न गिफ्ट हैंपर सराफा की तरफ से चांदी की मूर्ति राधा कृष्ण की एवं बांसुरी अपने हाथों से प्रदान किया ! समिति के सदस्य चंचल सलूजा ने जानकारी दी

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *