
बिल्हा विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी की हेमचन्द मिरी के नेतृत्व में पद यात्रा कल
कमलेश लवहात्रे ब्यूरो चीफ
बिलासपुर/ बिल्हा –आजादी के 76 वर्षों के बाद भी बिल्हा विधान सभा के अंतर्गत कोई भी सड़क चलने लायक नही है रोड में गढ्ढा है या गढ्ढा में रोड है यही समझ नही आता लगातार भाजपा और कांग्रेस की सरकार बनाते रहे लेकिन मूल भूत आवश्यकताओं की पूर्ति नही हो पाई है जिससे नाराज आम जनता आक्रोशित है इसलिए बहुजन समाज पार्टी विधान सभा इकाई बिल्हा के द्वारा दिनांक 10/09 रविवार समय – सुबह 9 बजे से ग्राम पासीद से सत्ता परिर्वतन करो पद यात्रा शुरू होगी जो कनेरी, पिरैया, बोहरडीह,मगर उछाला, पोंडी, होते हुए सिलपहारी में शाम 6 बजे आम सभा के रूप में परिणित हो जायेगी जिसे माननीय दाऊ राम रत्नाकर जी पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रभारी बसपा साथ में रामेश्वर खरे जी पूर्व विधायक एवं प्रदेश सचिव बसपा
छत्तीसगढ सम्बोधित करेंगे
पद यात्रा का नेतृत्व हेमचन्द मिरी जी जिला प्रभारी बसपा बिलासपुर करेंगे प्रबंधन का कार्य डी डी लहरे जी जिला महासचिव बसपा एवं विधान सभा कमेटी बिल्हा बसपा द्वारा किया जायेगा ।
विधान सभा इकाई बिल्हा बसपा जिला – बिलासपुर ने सभी साथियों से अनुरोध किया है , पद यात्रा में शामिल होने अधिक से अधिक संख्या में पधारें।
