
अपने जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश – बृजेश बाजपेयी
बिलासपुर। वरिष्ठ पत्रकार बृजेश बाजपेयी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण किया गया। यह कार्यक्रम शिव मंदिर सामुदायिक भवन राजस्व कॉलोनी सरकंडा में संपन्न हुआ ।इस अवसर पर सद्भाव पत्रकार संघ संस्थापक सदस्य देवदत्त तिवारी, उमाकांत मिश्रा, आरके सक्सेना, राजेंद्र यादव, राजेंद्र कश्यप, सुरजीत सिंह चावला, अखिल वर्मा प्रकाश अग्रवाल, पंकज खंडेलवाल, ओम प्रकाश मिश्रा ,ध्रुव चंद्रा, पंडित श्री दिनेश पांडे, बजरंग सिंह क्षत्री, जवाहरलाल यादव,भूषण श्रीवास, विवेक पांडेय, एस एन परिहार, राजेश अग्रवाल, संतोष मिश्रा, बृजेश गुप्ता, उमाशंकर साहू उपस्थित सभी सदस्य वृक्षारोपण में शामिल हुए।
