चिरमिरी

केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी में मनाया गया संभाग स्तरीय कला उत्सव

Share this

 

केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी में मनाया गया संभाग स्तरीय कला उत्सव

चिरमिरी (भरत मिश्रा)। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी में संभाग स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सरगुजा संकुल अधिकारी सह प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी एन.के.सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर की. इस कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के छ केंद्रीय विद्यालयों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री सिन्हा ने कला को जीवन का आधार बताते हुए कला के माध्यम से अपनी विरासत व माटी के रंग को सहेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि कला उत्सव का उद्देश्य छात्रों को अपनी संस्कृति व विरासत से जोड़कर भारतीय संस्कृति व विरासत को नई पीढ़ी में प्रतिष्ठापित करना है।

उक्त संभाग स्तरीय कला उत्सव में केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी का दबदबा रहा | एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत कार्यक्रम जिसमे समूह नृत्य में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी, द्वितीय स्थान झगराखंड एवं तृतीय स्थान अंबिकापुर एवं समूह गीत में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय झगराखंड, द्वितीय स्थान मनेन्द्रगढ़ एवं तृतीय स्थान चिरमिरी ने प्राप्त किया | उसी प्रकार कलाकृति/ परियोजना का प्रदर्शन में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी, द्वितीय स्थान जशपुर एवं तृतीय स्थान मनेन्द्रगढ़ व पेंटिंग में प्रथम केंद्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़, द्वितीय स्थान बैकुंठपुर एवं तृतीय स्थान चिरमिरी ने प्राप्त किया। कला उत्सव के अंतगर्त वोकल म्यूजिक (क्लासिकल) में बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय झगराखंड, वोकल म्यूजिक (ट्रेडिशनल) में बालक वर्ग में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी व बालिका वर्ग में झगराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक में बालक वर्ग में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़ व बालिका वर्ग में झगराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक (मेलोडिक) में बालक वर्ग में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़ व बालिका वर्ग में अंबिकापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य (क्लासिकल) में बालक वर्ग में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर एवं नृत्य (ट्रेडिशनल) में बालक वर्ग में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी एवं बालिका वर्ग में बैकुंठपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विसुअल आर्ट (2D) में बालक वर्ग में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़ एवं बालिका वर्ग में जशपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विसुअल आर्ट (3D) में बालक वर्ग में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय जशपुर एवं बालिका वर्ग में बैकुंठपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ड्रामा (सोलो एक्टिंग) में बालक वर्ग में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी एवं बालिका वर्ग में जशपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उक्त कला उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की संगीत शिक्षिका सुश्री बी. नागवंशी, विवेक कुमार त्रिपाठी की भूमिका रही एवं प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में दीपांकर चक्रवर्ती, शांतनु कुमार कुर्रे, श्रीमती शारदा प्रजापति, नरेंद बेहरा और रश्मि ठाकुर उपस्थित रहें |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *