प्रांतीय वॉच

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की धारदार हथियार से युवक की हत्या

Share this

सुकमा। जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में युवक की हत्या कर दी है। वारदात के बाद उसके शव को जंगल में फेंक दिया। शव के पास पर्चे भी फेंके गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम को मौके पर पहुंच गई। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक कोर्सा कोसा सिलगेर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने उसका अपहरण कर लिया था। फिर उसे अपने साथ जंगल लेकर गए। जहां उस पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया और हत्या कर दी। जिसके बाद शव को सुकमा जिले के मिनपा गांव के जंगल में फेंक दिया था। ग्रामीणों ने शव को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *