रायपुर वॉच

टिकटों पर भाजपा में भी माथापच्ची…आज दिल्ली में अहम बैठक

Share this

रायपुर। कांग्रेस के बाद भाजपा में भी विधानसभा चुनाव की टिकटों को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। दिल्ली में आज होने जा रही उच्च स्तरीय बैठक में नीतिगत फ़ैसले लिये जा सकते हैं। भाजपा आलाकमान बड़े बदलाव करने के मूड में हैं।
कल दिल्ली से आये एक फ़ोन कॉल के बाद भाजपा के अंदरखाने भारी हलचल मची हुई है। इसके चलते पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 15 अगस्त की रात 9:00 बजे की फ्लाइट से नई दिल्ली रवाना हो गये। वही प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव 16 अगस्त को सवेरे रवाना होकर नई दिल्ली पहुँच गए हैं। प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर और प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन नई दिल्ली में ही है।
सूत्र बता रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में टिकटों को लेकर बड़ा फेरबदल हो सकता है। यही वजह है कि नई दिल्ली में आज होने वाली बैठक की खबर सार्वजनिक नहीं की गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *