प्रांतीय वॉच

गढफुलझर के जेवरा मे लाभार्थी सम्मेलन सम्पन्न

Share this

बसना ( महासमुंद ) ।प्रदीप दास राजन ।भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के शक्तिकेन्द्र के ग्राम जेवरा में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व क्रेडा अध्यक्ष आदरणीय श्री पुरंदर मिश्रा जी ने सम्मेलन में उपस्थित लोगों को केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी दिया। मिश्रा जी ने प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल के बारे में विस्तृत प्रकार से जानकारी दिया, इसी प्रकार से संचालित अन्य योजनाए जैसे स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत दिये गये गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान योजना,किसान सम्मान निधि योजना,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई।ग्रामीणों ने इन योजनाओं को सराहा।भविष्य में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में किसे देखना पसंद करेंगे इस सवाल के जवाब में लोगों ने नरेन्द्र मोदी जी का नाम लिया। कार्यक्रम के दौरान मोदी जी के कार्यों से प्रभावित हो कर एवं मिश्रा जी से प्रेरणा ले कर 2 व्यक्ति ने मिश्रा जी द्वारा गमछा पहना कर भाजपा में शामिल हुए। एवं गांव के 6 बच्चों को जेवरा स्कूल में पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक तेजेन्द्र पटेल जी, ग्राम प्रमुख लंकेश्वर साव जी, बाबूलाल पटेल, धनश्याम साव, मनीराम साव टेकराज साण्ड, आशाराम बंजारा , पुरंदर साण्ड, बली सिंग बंजारा, संतोष चौहान, अंजोर चौहान,रतन साव,किशन बंजारा, सीताराम बंजारा, मोहन चौहान, खीरसागर साव, एवम लक्षे बंजारा, नंदकुमार चौधरी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं*।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *