प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

पद नहीं कार्य बड़ा होता है — गिरीश दुबे

Share this

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी संवेदन सील व्यक्तित्व

मनन और मंथन करना ही अच्छे परिणाम का प्रतीक

( राम प्रसाद दुबे ) रायपुर ।  वादे और इरादे का पक्का होना हर किसी इंसान की फितरत में शामिल नहीं होता है मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने वाले को ही मंजिल मिल पाती है यह किसी युक्तियों की पंक्तियां नहीं है एक ऐसे व्यक्तित्व के लिए लाइन है जो आज राजधानी की पहचान है हर जबान में तैयार कर सामने आने वाला शब्द और नाम है जो अब सुर्खियों के लिए नहीं काम के लिए जाना जाता है जी हां हम बातचीत कर रहे हैं शहर कांग्रेस कमेटी में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे की जो ना केवल शहर के लाडले हैं बल्कि कॉन्ग्रेस की एक छवि हैं जो जनता में भली-भांति पहचानी जाती है आइए छवि से बातचीत करते हैं और समझते हैं क्योंकि दूरदर्शी दृष्टिकोण में वह कौन से काम थे जो पूरे हुए और वह कौन से काम हैं जिन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत कर रहे हैं
छत्तीसगढ़ वॉच से विशेष बातचीत में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि उनका राजनीतिक जीवन काफी साफ सुथरा रहा है शुरुआत छात्रसंघ चुनाव से हुई वर्ष 1986 1987 मे आदर्श विद्यालय में अध्यक्ष बने इसके बाद साले छात्रसंघ चुनाव का गठन किया गया इसमें महासचिव पद पर चुने गए इस दौरान 40 स्कूल के पदाधिकारी शामिल थे तत्पश्चात दुर्गा महाविद्यालय से वर्ष 1987 88 में एनएसयूआई महामंत्री की हैसियत से छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों को प्रस्तुत करने की बड़ी जिम्मेदारी निभाई और कई छात्र संघ अध्यक्ष दुर्गा महाविद्यालय के अंदर उनके नेतृत्व में जीत कर आए इसमें मनिंदर सिंह गिल मलकीत सिंह गिल ऐसे नाम है जिन्होंने छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव जीता व्यापारी परिवार से निकालकर छात्र संघ की राजनीति में शामिल हुआ और कई महत्वपूर्ण पदों को निभाते हुए यूथ कांग्रेस में शामिल होने का अवसर मिला इससे पहले वर्ष 1992 से 95 तक प्रदेश महामंत्री एनएसयूआई के पद को सुशोभित किया तत्पश्चात यूथ कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष रहे 2001 2008 तक यूथ कांग्रेस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद पूरे जिम्मेदारी के साथ निभाया और 2012 से 2018 तक शहर कांग्रेस के महामंत्री पद को सुशोभित किया तदुपरांत 2018 से अब तक शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद को जिम्मेदारी के साथ पूरा कर रहे हैं

अब तक मिली चुनौतियां

शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद निभाते हुए कई महत्वपूर्ण चुनौतियां मिली है इसमें केंद्र की सरकार के मुद्दों को लेकर विरोध की नीति को प्रमुखता से निभाने का काम किया आंदोलन प्रदर्शन प्रमुख मुद्दों पर विरोध आदि ऐसे विषय रहे जो जिम्मेदारी के साथ पूरे किए गए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महत्वपूर्ण कामों को शहर कांग्रेस कमेटी ने कर्तव्य के साथ निभाते आया है और निभाते रहेगी उन्होंने बताया कि बेहद चुनौती भरा था था जब प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक महत्त्व पूर्ण दायित्व दिया महंगाई के खिलाफ धरना करना था तेज बारिश हो रही थी प्रदेश अध्यक्ष धरना स्थल पर पहुंच गए थे ऐसी में लगा कि इस कार्य को कैसे किया जाए और शहर कांग्रेस कमेटी के एक-एक कार्यकर्ता ने पानी और बारिश की परवाह नहीं की और पूरे तन मन के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष मोहन काम के नेतृत्व में योगदान किया आज भी टमाटर लाल है महंगाई लाल है की मुद्दों को शहर कांग्रेस कमेटी प्रमुखता से विरोध के रूप में शामिल आ रही है ऐसे कई विषय हैं जो जनहित से जुड़े होते हैं उनमें प्रदर्शन करने की चुनौती कठिन चुनौती होती है जिसे पूरा किया गया है

व्यापारी परिवार की पृष्ठभूमि

गिरीश दुबे कहते हैं की पारिवारिक पृष्ठभूमि व्यापार की रही है पैतृक काम बोरवेल का रहा इसलिए किसान के रूप में भी काम किया और माना ऊपरवा रा मैं स्वयं एक फॉर्मर की तरफ किसान के दर्द को समझते हुए काम किया और किसानी कार्य किया इसलिए हर किसान का दर्द समझ में आता है

परिवार में कोई राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं है वह एकमात्र है जो राजनीति में है संयुक्त परिवार वाले व्यवस्था में पूरा परिवार व्यापार में रहा परंतु अब राजनीति में आकर एक सुखद अनुभव को प्राप्त किया है

धार्मिक मुद्दों का राजनीतिकरण गलत

वे मानते हैं की राजनीति में धार्मिक विषयों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए या अनुचित है रायपुर शहर सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से काफी संपन्न रहा है इसलिए सभी समाज के बीच रहा तो इन बातों को परहेज के रूप में देखता हूं राजनीति में मुद्दा जनता का होना चाहिए तभी राजनीति महत्व की हो सकती है पानी सड़क बिजली नाली का विकास महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिसमें सभी राजनीति को बात करना चाहिए

गांधी मैदान का नवनिर्मित कांग्रेस भवन सीएम की संकल्पना

शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे का कहना है की गांधी मैदान में बने कांग्रेस भवन को नया स्वरूप देना इस प्रदेश के मुखिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक संकल्पना रही जिनकी बदौलत कार्य किया गया और आज कांग्रेस भवन नए स्वरूप में है वर्ष 1939 में छेरछेरा पुन्नी के दान दान से कांग्रेस भवन बना था जो अब नया स्वरूप ले चुका है

अब तक मिले पदों में संतुष्टि

शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद प्राप्त करने के बाद काफी संतुष्टि है वैसे भी पार्टी कार्य को महत्व देती है कांग्रेस के अंदर पद नहीं कार्य महत्वपूर्ण है हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है पद महत्वपूर्ण नहीं होता कार्य महत्वपूर्ण होता है इसीलिए आने वाले समय में जो जिम्मेदारियां दी जाएंगी गंभीरता से निभाया जाएगा ईमानदारी से निभाया जाएगा

आदर्श राजनीतिक गुरु राजीव गांधी

गिरीश दुबे के राजनीतिक आदर्श दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी है उनकी कार्यशैली से प्रभावित रहे हैं वैसे तो इंदिरा गांधी का भी प्रभाव रहा है यह दोनों महान व्यक्तित्व की जीवंत शैली ने हमेशा मार्गदर्शन किया है

चुनाव लड़ने का इरादा नहीं

उनका कहना था कि चुनाव 2023 में हिस्सेदारी का कोई इरादा नहीं है फिर भी पार्टी ने कोई चुनौती और जिम्मेदारी दी तो निश्चित तौर पर निर्वहन करने के लिए तैयार हैं और अब तक मिली जिम्मेदारियों से पूर्ण संतुष्टि

राहुल गांधी की छवि को खराब करने का प्रयास

राहुल गांधी संघर्ष जीवन और व्यक्तित्व का नाम है स्वाभाविक तौर पर हर कांग्रेसी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए विपक्ष ने छवि को धूमिल करने की कोशिश की है लेकिन उनकी भारत जोड़ो यात्रा अद्भुत यात्रा रही है इससे व्यक्तित्व और निखार आया है देश के अंदर स्वीकार्यता बढ़ी है 2024 में सत्ता तक अवश्य कांग्रेस पहुंचेगी।

प्रदेश के सीएम संवेदनशील व्यक्तित्व

छत्तीसगढ़ प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल एक संवेदनशील व्यक्तित्व है जो किसान के दर्द और मर्द को समझता है और प्रदेश की हर जनता का दर्द समझता है कर्तव्य के प्रति इमानदार कार्य को मनन और मंथन के साथ करने वाला नेतृत्व है इसीलिए तो संतुलन में कभी कोई कमी नहीं वे छत्तीसगढ़ को बेहतर समझते हैं छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पहचान दी है यहां के लोगों को अच्छा जीवन दिया है जमीनी स्तर पर आम लोगों की समस्याओं को समझते हैं और उसे दूर करते हैं

सॉफ्ट छत्तीसगढ़िया को पूर्ण छत्तीसगढ़िया बनाया

गिरीश दुबे बताते हैं की प्रदेश के मुख्यमंत्री में वह गुण है जो उनके नेतृत्व में दिखलाई पड़ता है कॉन्ग्रेस सर्व समाज की पार्टी है इसीलिए सीएम के नेतृत्व में बहुत सी बातें रेखांकित करने वाली हुई हैं आज छत्तीसगढ़ की पहचान हैं उन्होंने अपने कामों से सॉफ्ट छत्तीसगढ़िया को पूर्ण छत्तीसगढ़िया बना दिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *