रायपुर वॉच

वीरता और शौर्य का प्रतीक: मुख्यमंत्री बघेल ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर वीर जवानों को किया सलाम

Share this

रायपुर । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ’केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल’ (सीआरपीएफ) के 27 जुलाई को स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।सीआरपीएफ के जाबांजों के साहस, पराक्रम और बलिदान को सलाम करते हुए  बघेल ने कहा है कि उनकी सेवा और निष्ठा के हम सब भारतवासी ऋणी हैं।

कब हुई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना?

दरअसल, आंतरिक सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) भारत का प्रमुख केंद्रीय पुलिस बल है। यह सबसे पुराना केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल है, जिस अब केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल के रूप में जाना जाता है। आंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की स्थापना की गई थी। इसे साल 1939 में क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के रूप में गठित किया गया था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *