
आश्रित ग्राम कटईपत्रा में बांध पर हो रहे घटिया निर्माण को लेकर युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन।
कुसमी(फिरदौस आलम) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रीतम गुप्ता के नेतृत्व में जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत जमीरा के आश्रित ग्राम कटाई पतरा में घटिया बांध निर्माण हो रहे हैं, पूर्व से निर्मित बांध पर स्टॉप डेम बनाने का जो कार्य हो रहा है, अत्यंत घटिया स्तर हिन है।
ठेकेदार के द्वारा उक्त निर्माण कार्य में अमानक सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, सरिया का जो बंधन है वह भी अमानक है, बांध पर जब से निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है तब से विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इंजीनियर निर्माण स्थल पर नहीं पहुंचा है।
ऐसा में स्थानीय लोगों का कहना है की निर्माण स्थल पर अधिकारी कर्मचारी का ना पहुंचना ठेकेदार से मिलीभगत का स्पष्ट संकेत है, जिसके कारण ठेकेदार मनमाने तरीके से घटिया निर्माण बिना रोक टोक के कर रहा है,युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रीतम गुप्ता के द्वारा जब संबंधित विभाग से और ठेकेदार के मुंशी से बातचीत करना चाहा तो उन्होंने साफ मना कर दिया।
उक्त निर्माण से बांध से पानी निकासी होगा जो कई खेतों को सिंचन से लेकर अन्य कामों में उपयोग आना है, लेकिन इस तरह के घटिया निर्माण से पहले ही बरसात में पहले ही बार बांध से पानी छोड़े जाने पर उक्त बांध की लाइने एवं स्टाफ डेम बह जाएंगे, ऐसा आशंका नही पूर्ण विस्वाश है। जिसकी जांच के लिए आज अनुभाग अधिकारी राजस्व कुसमी को एवं कलेक्टर बलरामपुर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
