प्रांतीय वॉच

आज नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल व शहर सरकार के मुखिया मैं आज 2023- 24 का लाभ का बजट पेश किया

तापस सन्याल / भिलाई – आज नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल व शहर सरकार के मुखिया मैं आज 2023- 24 का लाभ का बजट पेश किया को नगर निगम भिलाई की सामान्य सभा में बजट भारी हंगामे के बीच बहुमत के आधार पर पारित कर दिया गया है। विपक्ष पार्षद लगातार चर्चा की मांग को लेकर अपना विरोध व्यक्त किया, किन्तु महापौर नीरज पाल ने शहर विकास के लिए 76035,39 लाख रुपए का बजट पेश किया। बजट सत्र के दौरान अपने अभिभाषण में महापौर नीरज पाल ने शहर के विकास का प्लान बताया। महापौर नीरज पाल ने इस वित्तीय वर्ष के लिए कुल 76035,39 लाख रुपए का बजट प्रस्तुत किया है। इसमें 66789,88 लाख रुपए का खर्च और 9245,51 लाख रुपए का बचत बताया गया है। जिसे सत्ता पक्ष के पार्षदों ने एक मत से पारित कर दिया। इससे आगामी एक वर्ष में विभिन्न क्षेत्रों में विकास किया जावेगा। हंगामें की बीच आज ध्वनि मत से लाभ का बजट पारित किया गया। महापौर ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि बिना राज्य शासन के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। नगर निगम में विभिन्न मदों से होने वाली आय से कर्मचारी और इस्टैबलिस्ड में ही खर्च हो जाता है। इस वर्ष बजट में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखा गया है। बजट में नेशनल हाइवे से जुड़ी प्रमुख 10 सड़कों का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा। जिसमें नेहरू नगर से टीआई मॉल तक, सुपेला चौक से डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक तक, कर्मा चौक से बघवा मंदिर तक, तीन दर्शन मंदिर से शहीद पोट्टी रामलू चौक, आईटीआई भिलाई से गौतम नगर रोड तक, खुर्सीपार चौक से श्रीराम चौक तक, जोन-3 गेट से अशरफी मस्जिद चौक तक, बंसत टाकिज से महात्मा गांधी तक, सुपेला थाना से राधिका नगर पहुंच मार्ग तथा टोल प्लाजा से दीक्षित कॉलोनी कोसा नगर तक की सड़के शामिल हैं। युवाओं को अब दूसरे राज्यों में काम के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। अब छत्तीसगढ़ में ही बीपीओ के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। भिलाई में सर्वसुविधा युक्त प्रथम 1000 सिटिंग कैपेसिटि का ऑडिटोरियम कम सेंट्रल लाईब्रेरी का निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ रुपए प्रस्तावित है। शीघ्र ही वैशाली नगर विधानसभा में इसका निर्माण प्रारंभ कर दिया जायेगा। वैशाली नगर एवं भिलाई विधानसभा क्षेत्र में एक एक हजार क्षमता के बिजनेस प्रोसेसिंग आउटसोर्सिंग सेंटर स्थापित किये जा रहे है, जिसमें कुल राशि 10 करोड़ रुपए प्रस्तावित है। शहर में स्टार्टअप उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए निगम क्षेत्र में रीपा की तर्ज पर शहरों मे अर्बन कॉटेज एवं सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क हेतु राशि दो करोड़ रूपये में प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। नगर निगम क्षेत्र में 1000 शहरी महिलाओं को आजीविका प्रदान करने हेतु रेडिमेड गारमेंट फैक्ट्री की स्थापना प्रस्तावित है। भविष्य में इसी प्रकार हजारों महिलाओं को जोड़ते हुए रोजगार प्रदान कर आर्थिक सशक्तिकरण किया जायेगा। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के आधुनिकीकरण एवं सुविधाओं के विस्तारिकरण के लिए 7 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदान किया गया है। इससे अस्पताल का विस्तारीकरण व आधुनिकिकरण किया जाएगा।कोविड के दौरान संजीवनी बने चंदुलाल चन्द्राकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को निगम भिलाई क्षेत्र में सम्मिलित किया जाना प्रस्तावित है। जो शहरवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। महापौर नीरज पाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नगर निगम को विशेष मद्द देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *